दीवाली से ठीक पहले भारतीय सराफा और कमोडिटी बाजारों में हलचल बढ़ गई है। त्योहारों के इस सीजन में जहां आम तौर पर खरीदारी बढ़ने के साथ कीमतों में तेजी देखने को मिलती है, वहीं सोने और चांदी दोनों के भाव में अचानक नरमी दर्ज की गई।
वायदा बाजार से लेकर स्थानीय सराफा बाजार तक बिकवाली का माहौल बना रहा, जिससे त्योहारों की खरीदारी करने वाले ग्राहकों को राहत तो मिली है, लेकिन निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।मिडिल ईस्ट में तनाव, अमेरिका में बढ़ती महंगाई और क्रूड ऑयल की उछलती कीमतों का असर सीधा सोने पर दिखाई दे रहा है।


