साइक्लोन अर्नब और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है. दिन भर बादल घिरे रहने के बाद कल शाम से शुरू हुई बारिश शुक्रवार (30 अक्टूबर) की सुबह भी जारी है. करवा चौथ पर बादल छाए रहने से चंद्रमा के दर्शन में भी देरी हुई. IMD ने दिल्ली के कई इलाकों में गरज के साथ बूंदाबांदी और ओले की आशंका के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
राजधानी में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैभारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 30 अक्टूबर 2026 के लिए वेदर फॉरकास्ट जारी किया है. आईएमडी के ताजा अपडेट के मुताबिक 12 राज्यों में भारी बारिश, ओले गिरने और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है
इसमें राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम से लेकर राजस्थान और हरियाणा तक शामिल है. दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रातभर तेज बारिश हुई. प्रदेश में इस समय चक्रवाती तूफान अर्नब का असर है. इसी की वजह से कल शाम से तेज बारिश हो रही है
बेमौसम बारिश से धान की फसलों को नुकसान होने की आशंका है. IMD ने शुक्रवार को प्रदेश के 49 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इनमें गोरखपुर, मेरठ और नोएडा समेत 43 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. येलो अलर्ट जारी किया गया है. 6 जिलों में तेज बारिश और आंधी की आशंका के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है


