Friday, October 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाब'साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ कैम्प 4 नवंबर को आदमपुर में

‘साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ कैम्प 4 नवंबर को आदमपुर में

‘पंजाब सरकार द्वारा बुज़ुर्गों की भलाई के लिए शुरू की गई पहल ‘साडे बुज़ुर्ग, साडा मान’ के तहत सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास विभाग द्वारा ज़िला प्रशासन के सहयोग से सिविल अस्पताल, फिल्लौर में स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी विशेष कैंप लगाया गया, जिसमें 250 से अधिक बुज़ुर्गों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया।

कैंप के दौरान बुज़ुर्गों को वित्तीय साक्षरता, कानूनी सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी गई।ज़िला सामाजिक सुरक्षा, स्त्री एवं बाल विकास अधिकारी रविंदर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार बुज़ुर्ग नागरिकों को सम्मान, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य देखभाल को सुनिश्चित करना, उनकी आवश्यकताओं को समझना, उन्हें सरकारी सुविधाओं के बारे में जागरूक करना और उनकी भलाई के लिए किए जा रहे प्रयासों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाना है।उन्होंने बताया कि ज़िले में विभिन्न स्थानों पर बुज़ुर्गों की भलाई के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं,

जिनमें बुज़ुर्गों की स्वास्थ्य जांच के अलावा उन्हें कानूनी सहायता, वित्तीय साक्षरता आदि के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है।उन्होंने आगे बताया कि इसी श्रृंखला के तहत अगला कैंप 4 नवंबर को सी.एच.सी., आदमपुर में विशेष कैंप लगाया जा रहा है। उन्होंने बुज़ुर्गों से इन कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments