Friday, July 10, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने सिविल अस्पताल का किया...

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने सिविल अस्पताल का किया दौरा

जालंधर में पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चंदन ग्रेवाल ने आज स्थानीय शहीद बाबू लाल सिंह सिविल अस्पताल का दौरा किया और सफाई सेवकों की मांगों तथा समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सफाई सेवकों के अधिकारों की रक्षा, उनके कल्याण और उनकी जायज मांगों के निपटारे के लिए लगातार प्रयासशील है।

सिविल सर्जन डा. राजेश गर्ग और मैडिकल सुपरिटेंडेंट डा. नमिता घई सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने सफाई सेवकों के मुद्दों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सफाई सेवक स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है और अस्पतालों में स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अध्यक्ष ने अस्पताल में बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से कहा कि वे सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करके अतिरिक्त सफाई सेवकों की भर्ती के लिए उचित कार्रवाई करें। इससे सफाई प्रबंधन और अधिक प्रभावी होगा।

इसके अलावा उन्होंने सफाई सेवकों को अतिरिक्त समय के दौरान किए गए काम के एवज में नियमों के अनुसार बनने वाली छुट्टी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग सफाई सेवकों से जुड़े हर मुद्दे पर निरंतर निगरानी रखेगा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments