पंजाब कांग्रेस में कलेश रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है,बता दें कि राज्य प्रभारी भूपेश बघेल के पांच दिनों के दौरे के दो दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके गुट ने उनसे दूरी बनाकर रखी हुई है। बघेल ने दो नेताओं के माध्यम से बातचीत करने की कोशिश की,
लेकिन चन्नी गुट उनकी किसी भी मीटिंग में शामिल नहीं हुआ।बघेल यह भी कह रहे हैं कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग को नहीं बदला जाएगा। इसके मद्देनजर, चन्नी गुट ने साफ संकेत दिया है कि वे अपनी नाराजगी सीधे हाईकमान के सामने ही रखेंगे। इस दौरान, राज्य अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का खेमा लगातार भूपेश बघेल के साथ खड़ा है।


