सऊदी अरब के दम्माम हवाई अड्डे और शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले की भारत ने निंदा की है. दम्माम में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. वहीं शायबाह में एक भारतीय घायल हो गया. विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम एक बार फिर दोहराते हैं कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य है।
और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए.एमईए ने कहा, ”हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते है।
. इनमें 21 अक्टूबर को दम्माम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं. दुर्भाग्य से, इन हमलों में आम नागरिकों की जान गई है और कई लोग घायल हुए हैं.”


