Thursday, October 22, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंटदिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के लाइव शो को नहीं दी इजाज़त...

दिल्ली पुलिस ने दिलजीत दोसांझ के लाइव शो को नहीं दी इजाज़त…

दिलजीत दोसांझ के प्रशंसकों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर को राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले दिलजीत दोसांझ के लाइव शो के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, यह फैसला सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण लिया गया है।

बता दें कि दिलजीत के ‘ऑरा टूर’ की शुरुआत 30 अक्टूबर को दिल्ली से होनी थी। इसके बाद यह टूर इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ, चंडीगढ़ और कोलकाता में जाएगा। इस शो का सह-निर्माण और प्रचार ‘बुक माई शो लाइव’ द्वारा किया जा रहा है।दिलजीत ने अपने संगीत करियर की शुरुआत पंजाबी एल्बमों से की थी।

बाद में ‘डू यू नो’, ‘पटियाला पैग’ और ‘लवर’ जैसे हिट गानों के जरिए उन्होंने अपनी पहचान बनाई और फिल्मी दुनिया में भी मजबूत स्थान हासिल किया। उन्होंने पंजाबी और हिंदी सिनेमा दोनों में काम किया है।

उनके 2024 के ‘दिल-ल्यूमिनाटी टूर’ ने उनकी वैश्विक पहुंच को और बढ़ाया, जिसमें वैंकूवर के बीसी प्लेस में हुआ हाउसफुल शो भी शामिल था। वे पंजाबी संगीत, पॉप कल्चर और फैशन को एक अनोखे वैश्विक अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभिनय के मोर्चे पर दिलजीत को आखिरी बार सरदार जी 3 में देखा गया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments