Wednesday, July 8, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलगैंगस्टरों के खिलाफ़ अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने शुरू किया“ऑपरेशन हार्ड बॉल”

गैंगस्टरों के खिलाफ़ अमेरिका, कनाडा और यूरोप ने शुरू किया“ऑपरेशन हार्ड बॉल”

अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) ने भारतीय मूल के एक अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध नेटवर्क के खिलाफ अपना अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है।अमेरिका, कनाडा और यूरोप की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन “ऑपरेशन हार्ड बॉल” शुरू किया है और इसमें 24 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस ऑपरेशन के तहत कुल 37 व्यक्तियों के खिलाफ अमेरिकी संघीय अदालत में तीन अलग-अलग चार्जशीट दायर की गई हैं। इनमें भारतीय जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, उसके करीबी सहयोगी गोल्डी ब्राड़, रोहित गोदारा, जग्गू भगवानपुरिया और कई अन्य आरोपी शामिल हैं।

अमेरिकी जांच एजेंसियों का कहना है कि यह गिरोह केवल भारत तक सीमित नहीं था, बल्कि अमेरिका, कनाडा, यूके, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड तक फैला हुआ था। इनका नेटवर्क हत्या, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, जबरन वसूली, नशीले पदार्थों की तस्करी, हथियारों की सप्लाई, अगवा, मानव तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग समेत संगठित अपराधों में सक्रिय था।

ऑपरेशन के दौरान अमेरिका में 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 11 कैलिफोर्निया, एक इंडियाना और एक जॉर्जिया में गिरफ्तार हुए। तीन को कनाडा और एक को स्पेन में गिरफ्तार किया गया। सात आरोपी पहले से ही विभिन्न मामलों में जेल में थे। दस आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनमें से सात अमेरिका, दो भारत और एक यूरोप में छिपे होने की सूचना है।

उनकी तलाश जारी है।इस कार्रवाई के दौरान जांच एजेंसियों ने लगभग 1,000 किलोग्राम कोकीन, 1 किलोग्राम हेरोइन, 40,000 डॉलर नकद और 12 हथियार बरामद किए। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो क्षेत्र में 23 जगहों और लॉस एंजेलिस क्षेत्र में 11 जगहों पर एक साथ तलाशी ली गई।

अमेरिकी जांच एजेंसियों का दावा है कि लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया और इंटरव्यू के जरिए खुद को राष्ट्रवादी, धार्मिक और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पेश किया। उसने इस छवि का इस्तेमाल भारत, अमेरिका और अन्य देशों के युवाओं को अपने गैंग में शामिल करने के लिए किया।अमेरिकी चार्जशीट में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का भी जिक्र है, जो जून 2023 में कनाडा के एक बीच टाउन में हुई थी।

अमेरिकी अभियोजन पक्ष का आरोप है कि लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी ब्राड़ ने इस हत्या का आदेश दिया था। हालांकि, यह आरोप अभी अदालती सुनवाई के अधीन हैं।चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई गैंग ने नवंबर 2023 में कनाडा में रह रहे एक प्रमुख भारतीय अभिनेता और गायक के घर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर पंजाबी में एक धमकी भरा संदेश पोस्ट किया गया, जिसमें लिखा था:“कोई तुम्हें नहीं बचा सकता।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments