पंजाब में आज से 18 साल से ज़्यादा उम्र की महिलाओं के अकाउंट में 1100 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने होम डिस्ट्रिक्ट संगरूर के धुरी से इसकी शुरुआत की।इसमें जनरल कैटेगरी की महिलाओं को 1000 रुपये और दलित (SC) कैटेगरी की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीने मिले। पहली बार सरकार ने यह रकम 3 महीने के लिए एक साथ दी।
जिसमें जनरल कैटेगरी की महिलाओं के अकाउंट में 3000 रुपये और SC कैटेगरी की महिलाओं के अकाउंट में 4500 रुपये दिए गए। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि अब आपका मोबाइल कभी भी बजने लगेगा। कल तक 40 लाख महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका था।आम आदमी पार्टी ने 2022 के चुनाव के दौरान वादा किया था
कि अगर वह सरकार बनाती है तो पंजाब में 18 साल से ज़्यादा उम्र की हर महिला को 1,000 रुपये हर महीने देगी। हालांकि, सरकार ने इसमें चार साल की देरी कर दी। अब 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक आठ महीने पहले सरकार यह वादा पूरा कर रही है। इस साल सरकार ने बजट में ₹9,300 करोड़ दिए थे।


