Wednesday, July 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबबठिंडा में भयानक हादसा,ट्रक-जीप में टक्कर से 4 की मौत

बठिंडा में भयानक हादसा,ट्रक-जीप में टक्कर से 4 की मौत

राजस्थान के बाड़मेर से 12 लोग महिंद्रा जीप के जरिए अमरनाथ यात्रा पर जा रहे थे। जिनका बठिंडा के पास जोधपुर पाखर गांव के नजदीक नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया।खड़े ट्रक में जीप के टकराने से कई लोग घायल हो गए। घायलों को बठिंडा के AIIMS अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनकी लाशें AIIMS और सिविल अस्पताल बठिंडा में रखी गई हैं।

बठिंडा के जोधपुर रोमाणा और संगत के बीच आज तड़के एक भयानक सड़क हादसा हो गया, जिसमें महिंद्रा पिकअप और एक ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हुई। हादसा इतना भयंकर था कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में चार व्यक्तियों की मौत हो गई है।

टक्कर का असर इतना जबरदस्त था कि पिकअप पूरी तरह चकनाचूर हो गई।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों वाहन राजस्थान नंबर के थे और बठिंडा की ओर आ रहे थे। इसी दौरान जोधपुर रोमाणा और संगत के बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments