Monday, June 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपाकिस्तान ने रात करीब 12.30 बजे अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक...

पाकिस्तान ने रात करीब 12.30 बजे अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की

पाकिस्तान ने कराची में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 12.30 बजे अफगानिस्तान के तीन प्रांतों पर एयरस्ट्राइक की. पाकिस्तान की सरकार ने दावा किया कि उसने आतंकी संगठन तहरीक-ए- तालिबान और जमात-उल-अहरार के ठिकानों पर हमले किए तो अफगानिस्तान से आई तस्वीरों ने एक बार फिर साबित किया कि पाकिस्तान ने हर बार की तरह इस बार भी नागरिक ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें 35 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 100 से ज्यादा लोग घायल हैं।

अफगानिस्तान से आई तस्वीरों में दिख रहा है कि मरने वालों में 4-9 साल के छोटे-छोटे बच्चे और कई बुजुर्ग शामिल हैं. साथ ही कई मासूम नन्हे नन्हे बच्चों और बच्चियों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है, लेकिन पाकिस्तान की सरकार के मंत्री अत्ताउल्लाह तरार दुनिया को गुमराह करने के लिए दावा कर रहे हैं कि पाकिस्तान एयरफोर्स की एयरस्ट्राइक में 25 आतंकी मारे गए है।

भारतीय समयानुसार रात साढ़े 12 बजे अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के गियान इलाके, पक्तिया प्रांत के चमकानी और कुनार प्रांत के मरवारा इलाके में रिहायशी घरों और मस्जिद को पाकिस्तानी वायुसेना ने निशाना बनाया है. पहले हमले के बाद जब लोग पीड़ितों की मदद करने पहुंचे तो 12.55 बजे पर एक बार फिर पाकिस्तानी एयरफोर्स ने निहत्थे मासूम लोगों पर स्ट्राइक कर दी,

जिसकी वजह से घायलों की संख्या 100 के पार है और मृतकों की अब तक 35 के पार।पाकिस्तानी हमले में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, ‘जब यहां बमबारी हुई, उस समय यहां कोई सैन्यकर्मी या सरकारी अधिकारी मौजूद नहीं था. पाकिस्तान कह कर रहा है कि उसने टीटीपी आतंकियों को निशाना बनाया, लेकिन यहां ऐसा कोई भी मौजूद नहीं था,

इस हमले से प्रभावित सभी लोग आम नागरिक थे. इस हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं और कई लोगों की मौत हुई है.’चमकानी में रहने वाले एक घायल व्यक्ति ने जानकारी दी कि वो दुबई में मजदूरी करता है और लगभग दो महीने पहले ही अपने घर वापस लौटा है. एयरस्ट्राइक में उसके पड़ोसी बादशाह खान के घर को निशाना

बनाया गया और जैसे ही पहला हमला हुआ, पड़ोसी तुरंत लोगों की मदद के लिए दौड़े और मलबे में फंसी महिलाओं और बच्चों को बाहर निकालने लगे, लेकिन कुछ मिनट बाद कायर पाकिस्तानी सेना ने बचाव करने वाली नागरिकों की भीड़ पर दूसरा हवाई हमला कर दिया गया, जिसमें एक दर्जन लोग मारे गए और कई घायल हुए.’

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments