Monday, June 29, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअजनाला में पनग्रेन के सरकारी गोदाम में 400 क्विंटल गेहूं की लूट

अजनाला में पनग्रेन के सरकारी गोदाम में 400 क्विंटल गेहूं की लूट

अजनाला के गांव महिल बुखारी स्थित पनग्रेन के सरकारी गोदाम में देर रात बड़ी लूट की घटना सामने आई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोदाम में तैनात चौकीदारों को बंधक बना लिया और लगभग 400 क्विंटल गेहूं के बोरे एक ट्रक में लादकर फरार हो गए। यह भी पता चला है कि वहां मौजूद अन्य ट्रकों से इन लुटेरों ने डीजल निकालकर उसी ट्रक में भर लिया, जिसे लेकर जाना था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।ट्रक मालिक ने बताया कि उनका ट्रक देर रात यहां खड़ा था। चौकीदारों के अनुसार, करीब 15 लुटेरे रात 12 बजे के बाद गोदाम में घुसे, उन्हें बंधक बनाया और लगभग 400 बोरे गेहूं लेकर फरार हो गए।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से तेज कार्रवाई की मांग की है।चौकीदार ने बताया कि अचानक गोदाम की लाइट बंद हो गई। जब वह लाइट देखने गया तो कोने में छिपे व्यक्तियों ने उसे बंधक बना लिया और कमरे में ले गए, जहां उनके अन्य साथी थे। सभी को बंधक बनाकर धमकी दी गई कि अगर कुछ भी किया तो जान से मार देंगे।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments