पंजाब में गर्मी से लोग परेशान है। मौसम विभाग ने 27 जून के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।चंडीगढ़ के अलावा मोहाली, रूपनगर, होशियारपुर, नवांशहर और पठानकोट समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जून के लिए पंजाब और चंडीगढ़ में किसी भी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इस दौरान मौसम सामान्य रहने की संभावना है।हालांकि कुछ इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन भारी बारिश या किसी बड़े मौसमी बदलाव की संभावना नहीं है।


