अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 4 मुल्जिमों को 10 आधुनिक पिस्तौलों और 9 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार मुल्जिमों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
इसकी जानकारी पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने साझा की है।डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुल्जिम कथित तौर पर विदेश-आधारित तस्करों से जुड़े हुए थे और अपराधी तत्वों को सप्लाई करने के लिए सीमा पार के रास्तों से अवैध हथियारों की खेप प्राप्त कर रहे थे।
थाना छेहरटा और थाना मकबूलपुरा अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई हैं। अवैध हथियारों की सप्लाई चेन में शामिल अन्य सहयोगियों की पहचान करने और पिछले व आगे के संबंध स्थापित करने के लिए आगे की जांच जारी है।


