Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeपंजाबअमृतसर पुलिस ने 10 अत्याधुनिक हथियार 5.048 किलो हेरोइन ,30.38 लाख किए...

अमृतसर पुलिस ने 10 अत्याधुनिक हथियार 5.048 किलो हेरोइन ,30.38 लाख किए बरामद

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है।इस कार्रवाई के दौरान सरहद पार से चल रहे अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया। इसकी जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने साझा की।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान एक अफगान नागरिक और एक नाबालिग समेत सात मुल्जिमों को गिरफ्तार किया गया।10 अत्याधुनिक हथियार (जिनमें दो सब-मशीन गन शामिल)5.048 किलो हेरोइन30.38 लाख रुपये की हवाला राशिडीजीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए विदेशी हैंडलर्स से जुड़े हुए थे।

आरोपी नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की खेपें प्राप्त करते थे और आगे आपराधिक तत्वों को बांटते थे। यह नेटवर्क अलग-अलग जगहों पर वित्तीय लेन-देन के लिए हवाला चैनलों का भी इस्तेमाल करता था।थाना इस्लामाबाद, अमृतसर में इस मामले में FIR दर्ज की गई है।इस नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की पहचान करने, और बरामदगी तथा गिरफ्तारियों को सुनिश्चित करने के लिए आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments