Thursday, June 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनलएयर इंडिया की उड़ान AI-479 से जुड़ी घटना पर DGCA ने जांच...

एयर इंडिया की उड़ान AI-479 से जुड़ी घटना पर DGCA ने जांच शुरू की

डीजीसीए (DGCA) ने एयर इंडिया की उड़ान AI-479 से संबंधित घटना की जांच शुरू कर दी है। इस दौरान विमान थोड़ी देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।अमृतसर स्थित संबंधित एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) और उड़ान संचालन कर्मियों के खिलाफ समय पर जानकारी उपलब्ध न कराने के लिए अंतरिम कार्रवाई की गई है।

उन्हें जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है।घटना 22 जून को हुईउस दिन एयर इंडिया का एयरबस A321 (VT-PPV) दिल्ली से अमृतसर जा रहा था। उस समय अमृतसर एयरपोर्ट पर पक्षी टकराव की घटना के बाद रनवे की जांच चल रही थी, जिसके कारण उड़ान को लैंडिंग से पहले हवा में होल्ड (रुकने) का निर्देश दिया गया था।पाकिस्तान ATC से समन्वय के बाद उड़ान दिल्ली वापस आईबाद में जब ATC ने रडार के जरिए विमान को लैंडिंग के लिए निर्देश दिए,

तो यह अनजाने में थोड़ी देर के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में भटक गया। स्थिति को संभालने के लिए पाकिस्तान ATC से संपर्क और समन्वय स्थापित किया गया।अंत में अमृतसर में उतरने के बजाय विमान को दिल्ली वापस मोड़ दिया गया, जहां यह सुरक्षित ढंग से उतरा।हवा में होल्ड होना आम बात हैअमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी विमान को उतरने की अंतिम मंजूरी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ही देता है। रनवे की उपलब्धता, हवाई यातायात या अन्य तकनीकी कारणों से विमानों को अक्सर हवा में होल्डिंग पैटर्न में इंतजार करना पड़ता है। यह एक सामान्य घटना है।दिल्ली वापस भेजने का फैसलाअधिकारी के अनुसार, लैंडिंग में देरी के कारण एयरपोर्ट पर यातायात बढ़ गया था,

जिस वजह से इस विमान के उतरने के लिए कोई स्लॉट नहीं बचा था। बाद में यह रिपोर्ट हुई कि तकनीकी कारणों से विमान रास्ते से भटक गया था, जिसके बाद इसे दिल्ली वापस भेजने के निर्देश जारी किए गए।अधिकारी ने कहा कि विमान बाद में सुरक्षित वापस आ गया। यात्रीगणों को कुछ देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन के पास किसी बड़े हंगामे या बेकाबू व्यवहार की कोई रिपोर्ट नहीं है। यात्रीगणों को हुई असुविधा के बावजूद स्थिति सामान्य रही।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments