Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने आज 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

सीएम मान ने आज 355 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज 355 और युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। उन्होनें कहा कि अब तक 67,037 युवाओं को पूरी तरह मेरिट और पारदर्शिता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल चुकी हैं।जहां देश में NEET जैसे पेपर लीक हो रहे हैं, वहीं पंजाब ने ईमानदार भर्ती और शिक्षा के क्षेत्र में देश में पहला स्थान हासिल करके एक मिसाल कायम की है।

नए कर्मचारियों से अपील की गई है कि वे दफ्तरों में बुजुर्गों और आम लोगों के काम को प्राथमिकता दें। ‘आपकी सरकार’ युवाओं को विदेश जाने से रोकने और उन्हें यहीं तरक्की की उड़ान भरने का मौका देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के आधुनिकीकरण के लिए ₹20 करोड़ का निवेश किया गया है।

उन्होंने कहा, “इसके अलावा, नांगल में ₹23 करोड़ की लागत से ‘कैप्टन अमोल कालिया सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस’ बनाया जा रहा है। यह संस्थान एडवांस्ड स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड ट्रेनिंग के लिए एक हब के तौर पर काम करेगा और युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने में मदद करेगा।”मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के सभी 91 पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एक सेमेस्टर इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा, “यह पहल छात्रों को पढ़ाई के दौरान ही इंडस्ट्री का प्रैक्टिकल अनुभव और नौकरी के लिए ज़रूरी स्किल्स हासिल करने में मदद करती है। हमारा मकसद शिक्षा और रोज़गार के बीच के अंतर को कम करना और यह पक्का करना है कि हमारे युवा तेज़ी से बदलती अर्थव्यवस्था की चुनौतियों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हों।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments