Monday, June 8, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने संभाला पद

जालंधर में जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने संभाला पद

जिला परिषद, जालंधर के चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह ने आज करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया है।इस अवसर पर बाल योगी बाबा प्रगट नाथ जी, चेयरमैन भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल एडवाइजरी कमेटी, पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू,

पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पंजाब मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, पंजाब राज्य खादी बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया,

पंजाब खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन हंस, बैकफिंको के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह सीचेवाल और ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा व पिंडर पंडौरी भी मौजूद थे।इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने नव नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर पर पहुंचाने और ज़िले के गाँवों के सर्वांगीण विकास में और तेजी लाने के लिए कहा।

विधायक इंदरजीत कौर मान ने नव नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों की नियुक्ति से ज़िले के ग्रामीण विकास को और रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद ग्रामीण विकास के लिए अहम होता है और गांवों के विकास के बिना ज़िले के पूर्ण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को ज़िले के गांवों के विकास के माध्यम से नई छवि बनाने के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

ज़िला परिषद के चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर ज़िले के प्रत्येक गाँव के चहुमुखी विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान और पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरे जोश के साथ काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments