देश में आज सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। अमेरिका-ईरान में तनाव और डॉलर में लगातार उतार-चढ़ाव को देखते हुए निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश के तौर पर देख रहे है। इसके चलते कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है।
कीमतों में कल के मुकाबले 0.14% की बढ़ोतरी हुई है। देश के अधिकांश हिस्सों में आज 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,56,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 1,43,340 रुपये है। इसी तरह से 18 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,17,310 रुपये है।


