Saturday, May 30, 2026

Google search engine
Homeपंजाबजालंधर में लड़कियों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण

जालंधर में लड़कियों को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए प्रशिक्षण

जालंधर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर द्वारा जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर करतारपुर के सहयोग से चिल्ड्रेन होम गांधी वनिता आश्रम में रह रही लड़कियों को कौशल बनाने के उद्देश्य से सिलाई कोर्स की शुरुआत करवाई गई।लड़कियों का मनोबल बढ़ाते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने उनसे कहा कि सिलाई का कोर्स पूरा करने के बाद यह लड़कियां भविष्य में स्व-रोज़गार शुरू करके आर्थिक तौर पर मजबूत बन सकेंगी।

उन्होंने बच्चों को पूरी लगन और मेहनत से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर जिला बाल सुरक्षा अधिकारी अजय भारती भी मौजूद थे।उन्होंने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और दलवीर कौर मेमोरियल चैरिटेबल सिलाई सेंटर के प्रधान सुरजीत सिंह तथा उनके साथी अमरीक सिंह द्वारा किए गए इस नेक प्रयास की सराहना भी की।इस मौके पर जिला रैड क्रॉस सोसाइटी के सचिव सुरजीत लाल ने बताया कि 30 लड़कियों को सिलाई कोर्स करवाया जाएगा और भविष्य में भी इस कोर्स को जारी रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments