Friday, May 29, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका और ईरान के एक नए प्रस्तावित ड्राफ्ट फ्रेमवर्क की जानकारी सामने...

अमेरिका और ईरान के एक नए प्रस्तावित ड्राफ्ट फ्रेमवर्क की जानकारी सामने आई

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और तनाव को खत्म करने और पूर्ण शांति बहाल करने की कोशिशों के बीच अमेरिका और ईरान के एक नए प्रस्तावित ड्राफ्ट फ्रेमवर्क की जानकारी सामने आई है. ईरानी मीडिया ने रिपोर्ट किया है कि इस ड्राफ्ट फ्रेमवर्क में इलाके में अमेरिकी सेना की वापसी और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए समुद्री व्यापार को फिर से शुरू करने की संभावित योजनाएं शामिल है।

यह ड्राफ्ट प्रपोजल, जिसे अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है, पिछले कई महीनों के संघर्ष के बाद तनाव कम करने के पहले के हिस्से के तौर पर पेश किया जा रहा है।हालांकि, अमेरिका के व्हाइट हाउस ने ईरानी मीडिया की तरफ से किए जा रहे इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे पूरी तरह से मनगढ़ंत करार दिया है।

व्हाइट हाउस ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि ‘अमेरिका-इजरायल की ईरान के साथ युद्ध को खत्म करने के लिए संभावित समझौता ज्ञापन (MoU) को लेकर ईरानी मीडिया की रिपोर्ट्स सही नहीं है और पूरी तरह से झूठ की बुनियाद पर बनाई गई हैं, मनगढ़ंत हैं. ईरानी सरकारी मीडिया जो कुछ भी प्रसारित कर रहा है, उस पर किसी को भरोसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि तथ्य मायने रखते है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments