भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के परिवार में आज एक बहुत बड़ा और अहम विस्तार हुआ है।पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र की प्रमुख शख्सियतें, पूर्व राज्यसभा सदस्य, पूर्व विधायक तथा चीफ खालसा दीवान के सरपरस्त सरदार राजमहिंदर सिंह मजीठिया जी, पूर्व RTI आयुक्त हेमिंदर सिंह मजीठिया जी और चीफ खालसा दीवान के वर्तमान सदस्य सुखदीप सिंह मजीठिया जी
आज पार्टी की जन-हितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘आप’ परिवार में शामिल हो गए हैं।मैं इनका दिल से पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूँ।ऐसे अनुभवी और पंजाब की भलाई सोचने वाले नेताओं के साथ आपका ‘रंगला पंजाब’ बनाने का सपना और भी मजबूत होगा। पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए ‘आपकी सरकार’ लगातार प्रयासरत है।


