Saturday, May 23, 2026

Google search engine
Homeपंजाबपंजाब में आज बदला मौसम !

पंजाब में आज बदला मौसम !

पंजाब में आज सुबह अचानक मौसम बदल गया।जालंधर, लुधियाना और पठानकोट समेत कई इलाकों में बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। जालंधर और पठानकोट में तेज हवाएं भी चलीं।इस दौरान चंडीगढ़ में आज भी तेज गर्मी और हीटवेव जारी है। शुक्रवार को कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और दूसरे स्थानों पर हीटवेव ने लोगों का बुरा हाल कर दिया।

पंजाब में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज किया गया था। पूरे राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बठिंडा में 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा।चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार:चंडीगढ़ और मोहाली में आज और 23 मई को बादल छाए रहने की संभावना है।इस दौरान अधिकतम तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है।24 मई से 26 मई तक आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। इस दौरान तापमान फिर बढ़ने की संभावना है और 26 मई तक अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments