Thursday, May 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाबमोहाली में बच्ची के अगवा होने के मामले को पुलिस ने जल्द...

मोहाली में बच्ची के अगवा होने के मामले को पुलिस ने जल्द सुलझाया, जाने पूरा मामला….

मोहाली के कुराली इलाके से अपने दादा-दादी के सामने किडनैप हुई मा बच्ची के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मोहाली पुलिस ने किडनैप हुई बच्ची को सिर्फ़ 6-7 घंटे में ही रिकवर कर लिया है और उसे सही-सलामत उसके माता-पिता के पास वापस भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, यह पूरी घटना पारिवारिक झगड़े और बच्ची की कस्टडी के झगड़े से जुड़ी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बच्ची के परिवार के बीच झगड़ा चल रहा था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया। बच्ची को उसकी मां से रिकवर कर लिया गया है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 19 मई को, जब एक बुजुर्ग महिला अपने बच्चे के साथ पैदल जा रही थी। इसी बीच अचानक कुछ लोगों ने गाड़ी रोककर उनका रास्ता रोक लिया। किडनैपर्स ने बुज़ुर्ग महिला को धमकाया और बच्चे को ज़बरदस्ती किडनैप करके अपनी गाड़ी में बिठा लिया और मौके से भाग गए। घबराई हुई बुज़ुर्ग महिला ने तुरंत लोकल पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments