Thursday, May 21, 2026

Google search engine
Homeपंजाब24 मई तक चलेगी 'हीट वेव' लोग रखे ध्यान....

24 मई तक चलेगी ‘हीट वेव’ लोग रखे ध्यान….

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने मौसम विभाग द्वारा पंजाब में 24 मई तक ‘हीट वेव’ (लू) चलने की संभावना को देखते हुए लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी विशेष एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिलावासी सावधानियां बरतकर ही हीट वेव से बचाव कर सकते है।श्री वालिया ने कहा कि तेज धूप और गर्म हवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकती है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय बिना जरूरत बाहर निकलने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर दोपहर के समय बाहर निकलना बहुत जरूरी हो तो सिर को ढककर रखें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।उन्होंने कहा कि सिर को सीधी धूप से बचाने के लिए छाता, टोपी, तौलिया, पगड़ी या दुपट्टे का इस्तेमाल करें और नंगे पैर धूप में न जाएं। जिन लोगों को धूप में काम करना पड़ता है, वे शरीर का तापमान सही रखने के लिए थोड़ी देर बाद छांव में आराम करें या सिर पर गीला तौलिया या कपड़ा जरूर रखें।

श्री वालिया ने कहा कि हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। शरीर में पानी की कमी को रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें। मौसमी फल और सब्जियां जैसे तरबूज, खरबूजा, अंगूर, खीरा, टमाटर, घीया और तोरी का ज्यादा इस्तेमाल करें, क्योंकि इनमें पानी की मात्रा अधिक होती है।

उन्होंने कहा कि ओआरएस, नींबू-पानी, लस्सी, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें।डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में गर्मी से होने वाली बीमारियों के तुरंत इलाज के लिए जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस और जरूरी दवाइयों सहित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments