पंजाब और चंडीगढ़ में भीषण लू के लिए अलर्ट जारी किया गया है। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 मई तक ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। आज पंजाब के 10 जिलों में भीषण लू चलेगी। इस लू का मुख्य कारण पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिशा से चलने वाली बेहद गर्म और सूखी हवाएं है।मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान और पाकिस्तान के रेगिस्तानी इलाकों से आने वाली इन गर्म हवाओं का असर पंजाब के मालवा क्षेत्र में सबसे ज़्यादा महसूस किया जाता है।
जब मॉनसून बंगाल की खाड़ी से आता है, तो वह उत्तर प्रदेश और दिल्ली को पार करते हुए पूर्वी पंजाब (यानी पटियाला, मोहाली और रूपनगर) के रास्ते राज्य में प्रवेश करता है। वहीं, जब मॉनसून अरब सागर से आता है, तो वह राजस्थान को पार करते हुए दक्षिणी और पश्चिमी पंजाब (यानी बठिंडा, फाजिल्का और फिरोजपुर) में प्रवेश करता है। इस साल, मॉनसून के 30 जून से 5 जुलाई 2026 के बीच पंजाब पहुंचने की उम्मीद है। इस साल, बारिश सामान्य से कम होने का अनुमान है।


