Tuesday, May 19, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका के सैन डिएगो की मस्जिद में हमला 5 की मौत

अमेरिका के सैन डिएगो की मस्जिद में हमला 5 की मौत

अमेरिका के सैन डिएगो की सबसे बड़ी मस्जिद में हमला हुआ है।यहां दो टीनएजर्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बाद में वो हमलावर गाड़ी के अंदर मरे हुए पाए गए। FBI सैन डिएगो के स्पेशल एजेंट इन चार्ज मार्क रेमिली ने कहा कि दो टीनएज सस्पेक्ट बाद में सैन डिएगो के इस्लामिक सेंटर के पास एक गाड़ी के अंदर मरे हुए पाए गए।सैन डिएगो पुलिस चीफ स्कॉट वाहल ने बताया कि 17 और 19 साल के दो टीनएजर्स लगता है कि खुद को गोली मारने से मरे है।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्धों में से एक अपने घर से बंदूक लेकर गया था. उसने अपने घर पर एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था, जिसमें नस्ल के आधार पर गर्व से जुड़ी बातें लिखी थी।अधिकारियों ने यह भी कहा कि घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों में से एक पर हेट स्पीच लिखी हुई मिली।पुलिस अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी किस वजह से हुई, जिसकी जांच हेट क्राइम के तौर पर की जा रही है।’

द टाइम्स’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जिस गाड़ी में हमलावर मृत मिले, उसके अंदर से इस्लाम विरोधी आर्टिकल मिले है। यह भी बताया कि जांचकर्ताओं को एक संदिग्ध से जुड़ा एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें नस्लीय गौरव का जिक्र है।इस घटना पर FBI के डायरेक्टर काश पटेल का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, एफबीआई अधिकारियों ने मस्जिद पहुंचकर पीड़ितों की मदद की है।स्थानीय सहयोगियों की सहायता के लिए सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे और जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करते रहेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments