Thursday, May 14, 2026

Google search engine
Homeपंजाबसीएम मान ने 12वीं के टॉपर्स से मुलाकात की, छात्रों को दी...

सीएम मान ने 12वीं के टॉपर्स से मुलाकात की, छात्रों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज चंडीगढ़ स्थित अपनी सरकारी आवास पर पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) की 12वीं कक्षा के टॉपर्स से मुलाकात की। इस कार्यक्रम में पहले तीन टॉप पर आने वाले विद्यार्थियों और उनके परिवारों को निमंत्रण दिया गया था।जारी किए गए 12वीं कक्षा के नतीजों में, 265,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें से 242,755 पास हुए।

बोर्ड का कुल नतीजा 91.46% रहा।गुरुकुल अकादमी पब्लिक स्कूल मानसा की सुप्रीत कौर, लुधियाना के बी.सी.एम. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की सुहानी चौहान और स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दिव्यांशी ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए। इन तीनों विद्यार्थियों ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments