Friday, May 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकपूरथला के ढिलवां इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

कपूरथला के ढिलवां इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

शुक्रवार सुबह कपूरथला के ढिलवां इलाके में कुछ हमलावरों ने GT रोड पर एवन पैलेस के पास कार में बैठे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गांव जैरामपुर के रूप में हुई है। गोपी गैंगस्टर सुक्खा काहलवां का राइट हैंड था और काहलवां मर्डर केस में अंतिम गवाह था।

इससे पहले सभी गवाह मुकर चुके थे, लेकिन गोपी नहीं मुकरा था। उधर, डोनी बल ने मर्डर की जिम्मेदारी ली है।मिली जानकारी के अनुसार, गुरप्रीत सिंह अपनी कार की ड्राइवर सीट पर बैठे थे, तभी हमलावरों ने सामने वाली खिड़की से उन पर गोलियां चला दीं। गोली सीधे युवक को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही ढिलवां पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शुक्रवार सुबह करीब 3:45 बजे कपूरथला के सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया।पुलिस जांच में जुटीपुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है और दोषियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments