Friday, May 1, 2026

Google search engine
Homeपंजाबखन्ना में दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने चलायी गोलियां

खन्ना में दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने चलायी गोलियां

आज सुबह खन्ना में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने जी.टी. रोड पर स्थित मशहूर ‘प्रेम ढाबा’ पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि दो नकाबपोश लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे,

जिन्होंने ढाबे पर चार राउंड गोलियां चलाईं। उसने बताया कि जब वे गोलियां चला रहे थे, तो वह डर के मारे भागकर दूसरी तरफ चला गया। हमलावरों ने ढाबे की छत पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments