आज सुबह खन्ना में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवारों ने जी.टी. रोड पर स्थित मशहूर ‘प्रेम ढाबा’ पर गोलियां चला दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि दो नकाबपोश लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे,
जिन्होंने ढाबे पर चार राउंड गोलियां चलाईं। उसने बताया कि जब वे गोलियां चला रहे थे, तो वह डर के मारे भागकर दूसरी तरफ चला गया। हमलावरों ने ढाबे की छत पर गोलियां चलाईं और फिर वहां से फरार हो गए। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से गोलियों के खाली खोल बरामद किए हैं।


