LPG सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी होने पर विपक्ष के सरकार पर हमले शुरू हो गए है।भारत में एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर 19और 5 किलो वाले एलपीजी के दाम में इजाफा हुआ है। अब 1 मई 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 993 रुपये और 5 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है।
बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से शुक्रवार को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये का इजाफा किया गया है। इसकी वजह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा की कीमतों में इजाफा होना है।इससे राष्ट्रीय राजधानी में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 3,071.5 रुपये हो गई है।


