उत्तर भारत सहित दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में पिछले दिनों से गर्मी के बीच आज राहत मिली है।सुबह से ही मौसम सुहावना है।तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश ने सुबह को अच्छा कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) का अनुमान है कि आज दिनभर बादल छाए रह सकते है और हल्की बारिश सुबह से लेकर शाम तक में रुक-रुक कर देखने को मिल सकती है।
राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के ऊपर बने एक चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी चल सकती है, जो राजस्थान के रेगिस्तान से होते हुए दिल्ली की ओर आ सकती हैमौसम विभाग का कहना है कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया हैm पश्चिमी विक्षोभ के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, राजस्थान धूल भरी आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
इस वजह से मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। 29 अप्रैल से 4 मई 2026 के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का यह उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है इसलिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।


