Wednesday, April 29, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप ने ईरान विवाद पर जर्मनी के चांसलर के बयान की...

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान विवाद पर जर्मनी के चांसलर के बयान की निंदा की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रहे विवाद पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ के बयान की कड़ी आलोचना की। ट्रंप ने जर्मन चांसलर पर तेहरान के न्यूक्लियर इरादों को गलत समझने और अपने स्टैंड को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को लगता है कि ईरान के पास परमाणु हथियार होना ठीक है उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है! अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो पूरी दुनिया बंधक बन जाती.’अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि मैं अभी ईरान के साथ कुछ ऐसा कर रहा हूं जो अन्य देशों या राष्ट्रपतियों को बहुत पहले कर देना चाहिए था।

उन्होंने मर्ज़ पर तंज कसते हुए कहा कि इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि जर्मनी आर्थिक और अन्य मामलों में इतना खराब प्रदर्शन कर रहा है।जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने ईरान विवाद को संभालने के लिए अमेरिका के तरीकों की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ईरान की लीडरशिप डिप्लोमैटिक बातचीत में यूनाइटेड स्टेट्स को ‘बेइज्जत’ कर रही है. चांसलर ने उन नाकाम बातचीत का जिक्र किया, जिसमें कहा गया कि अमेरिका का डेलीगेशन बिना किसी प्रोग्रेस के पाकिस्तान गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments