जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने बताया कि जिले की मंडियों में गेहूं की खरीद निर्विघ्न ढंग से जारी है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम तक 386256 मीट्रिक टन गेहूं की आमद हो चुकी है, जिसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 385627 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि खरीदी गई फसल की किसानों को निर्धारित समय के अंदर 936 करोड़ रुपये की अदायगी की जा चुकी है।
एजेंसी वार खरीद का विवरण देते हुए श्री वालिया ने बताया कि पनग्रेन द्वारा 111494 मीट्रिक टन मार्कफेड द्वारा 103247 मीट्रिक टन पनसप द्वारा 91576 मीट्रिक टन पंजाब स्टेट वेयर हाउस कॉर्पोरेशन द्वारा 49186 मीट्रिक टन एफ.सी.आई. द्वारा 29785 मीट्रिक टन और प्राइवेट व्यापारियों द्वारा 339 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को लिफ्टिंग में और तेजी लाने के निर्देश दिए है।
उन्होंने कहा कि खरीद के बाद मंडियों से निर्धारित समय के अंदर फसल की लिफ्टिंग सुनिश्चित बनाई जाए।श्री वालिया ने कहा कि पंजाब सरकार की हिदायतों के अनुसार समूची खरीद प्रक्रिया को उचित ढंग से निपटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों द्वारा मंडियों में लाई गई फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है और जिला प्रशासन द्वारा उचित खरीद सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है।
इधर, निर्विघ्न खरीद कार्यों को सुनिश्चित बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर की हिदायतों पर जिला खुराक एवं सिविल सप्लाई विभाग के अधिकारियों द्वारा मंडियों के लगातार दौरे किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बाहर के राज्यों से गेहूं की अनधिकृत सप्लाई को रोकने के लिए चौकसी के तौर पर नाके भी लगाए जा रहे है।


