Monday, April 27, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलडोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में फायरिंग की घटना पर क्या बोले...

डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में फायरिंग की घटना पर क्या बोले ?

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में एक फायरिंग की घटना के बाद CBS न्यूज को इंटरव्यू दिया है।उन्होंने बताया कि जब फायरिंग हुई तो मैं जमीन पर गिर गया और फर्स्ट लेडी भी सिक्योरिटी फोर्सेज के तुरंत एक्टिव होने पर ट्रंप ने कहा कि मैं देखना चाहता था कि आखिर हो क्या रहा है और मैं उनके लिए इसे आसान नहीं बना रहा था।

उन्होंने कहा कि मैं अच्छे लोगों से घिरा हुआ था और शायद मैंने उन्हें थोड़ा और धीरे काम करने पर मजबूर कर दिया।ट्रंप से पूछा गया कि क्या आपको पता है कि आप शूटर के निशाने पर थे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता. मैंने एक मैनिफेस्टो पढ़ा. वह रेडिकलाइज़्ड है।

वह एक क्रिश्चियन विश्वासी था और फिर वह एंटी-क्रिश्चियन बन गया और उसमें बहुत बदलाव आया.’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर शूटिंग के दौरान सीक्रेट सर्विस इवैक्युएशन में देरी की क्योंकि वह देखना चाहते थे कि क्या हो रहा है।शूटर के भाई और बहन ने पहले ही पुलिस को उसके संदिग्ध व्यवहार की रिपोर्ट कर दी थी और उसका परिवार बहुत परेशान था. हमलावर में एक ईसाई मानने वाले से ईसाई-विरोधी व्यक्ति में अचानक बदलाव आया।

वहीं चोट की चिंता पर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे चोट की चिंता नहीं थी। मैं ज़िंदगी को समझता हूंmहम एक पागलों से भरी दुनिया में रहते हैं।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई सुरक्षा घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षा चीजों की सराहना की.उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े कार्यक्रम में सुरक्षा को लेकर आलोचना की जा सकती है, लेकिन इस मामले में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों ने अच्छा काम किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments