Sunday, April 26, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलव्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग

व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग

वाशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई फायरिंग के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर कई अहम बातें कही है। उन्होंने साफ किया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह हमला किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय साजिश से जुड़ा नहीं लगता, बल्कि यह एक अकेले शख्स की हरकत हो सकती है। ट्रंप से जब पूछा गया कि क्या इस हमले का ईरान के साथ चल रहे तनाव से कोई संबंध है तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं लगता।

उन्होंने यह भी कहा कि जांच के बाद पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी, लेकिन अभी तक के संकेत यही बताते हैं कि हमलावर अकेले ही काम कर रहा था।ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि हमलावर ने कई हथियारों के साथ सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन सीक्रेट सर्विस और कानून व्यवस्था संभालने वाली टीम ने बहुत तेजी से कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया।

उन्होंने सुरक्षा बलों की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी तेजी और बहादुरी की वजह से बड़ा नुकसान टल गया।राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि एक अधिकारी को गोली लगी है, लेकिन उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संदिग्ध कैलिफ़ोर्निया का रहने वालाट्रंप से जब पूछा गया कि क्या इस घटना के बाद इनडोर इवेंट्स को लेकर सोच बदलने की जरूरत है तो उन्होंने साफ कहा कि “मैं ऐसा नहीं कर सकता.” उन्होंने यह भी कहा कि जिस कमरे में कार्यक्रम हो रहा था, वह काफी सुरक्षित था।

जब उनसे पूछा गया कि क्या हमलावर उन्हें टारगेट कर रहा था, तब उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि वह खुद भी हमले का निशाना हो सकते थे।घटना के बाद ट्रंप ने देश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि मतभेदों को हिंसा से नहीं बल्कि शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना चाहिए।

उन्होंने यह भी बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए उन्होंने एक वीडियो जारी करने का आदेश दिया है, जिसमें हमलावर की हरकतें और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई दिखाई गई है।फिलहाल मामले की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे एक अकेले हमलावर की घटना माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments