मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। CM मान पंजाब के विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे। वे पंजाब के उन राज्यसभा सदस्यों को वापस बुलाने के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत करेंगे, जो BJP में शामिल हो गए हैं।बताया जा रहा है कि पंजाब के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के राज्यसभा मेंबरों को रिकॉल करने संबंधी अपना पक्ष भी भगवंत मान रखेंगे। बता दें कि शुक्रवार को राघव चड्ढा सहित कुल सात सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। इनमें से तीन सांसदों ने कल ही भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर ली थी।


