Saturday, April 25, 2026

Google search engine
Homeनेशनल'आप' राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने पर करेगी कानूनी कार्रवाई ?

‘आप’ राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में जाने पर करेगी कानूनी कार्रवाई ?

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने की खबर के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।राघव चड्ढा समेत कुल 7 सांसदों के इस कदम को लेकर अब बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। इस पूरे मामले ने खासतौर पर दिल्ली और पंजाब की राजनीति को गर्म कर दिया है।आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों द्वारा उठाया गया कदम अवैध, गलत, असंवैधानिक और संसदीय नियमों के खिलाफ है। इसलिए मैं राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को पत्र लिखकर इन नियमों का हवाला दूंगा और उनकी सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध करूंगा.” उनके इस बयान से साफ है कि पार्टी इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से ले रही है और कानूनी रास्ता अपनाने की तैयारी में है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments