Thursday, April 23, 2026

Google search engine
Homeइंटरनेशनलअमेरिका के नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटाया

अमेरिका के नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटाया

ईरान के साथ जारी जंग और होर्मुज स्ट्रेट में नाकेबंदी के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेवी चीफ जॉन फेलन को पद से हटा दिया है।पेंटागन ने बुधवार कंफर्म करते हुए कहा कि नेवी सेक्रेटरी जॉन फेलन तत्काल प्रभाव से ट्रंप प्रशासन को छोड़ रहे हैं।पेंटागन के मुख्य प्रवक्ता सीन पार्नेल ने बयान में कहा, ‘नेवी सेक्रेटरी जॉन सी. फेलन तत्काल प्रभाव से प्रशासन से विदा ले रहे हैं।

वॉर सेक्रेटरी और डिप्टी वॉर सेक्रेटरी की ओर से हम नेवी सेक्रेटरी फेलन को विभाग और अमेरिकन नेवी के प्रति उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद देते है। हम उनके भविष्य के प्रयासों में सफलता की कामना करते हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, फेलन को उनके पद से हटाने का फैसला रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और उप रक्षा सचिव

स्टीफन फेनबर्ग के साथ महीनों से चल रहे बढ़ते तनाव के बाद लिया गया।अधिकारियों ने बताया कि प्रबंधन शैली, कर्मचारियों की नियुक्ति संबंधी फैसलों और नेवी के संकटग्रस्त जहाज निर्माण कार्यक्रम को सुधारने के तरीकों को लेकर मतभेद बढ़ते जा रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments