Thursday, April 16, 2026

Google search engine
Homeएंटरटेनमेंट'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाल

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर अभी भी कमाल

‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए लगभग एक महीना हो चुका है और यह बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1095 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। ‘डकैत’ जैसी हालिया फिल्में भी इससे पीछे चल रही हैं, जबकि ‘धुरंधर 2’ कमाई के मामले में सबसे आगे है।

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह फिल्म, शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना रही है और 27 दिनों के बाद भी इसकी रफ्तार कम होने का नाम नहीं ले रही है. हालांकि चौथे वीकेंड पर धमाकेदार कमाई करने के बाद चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में गिरावट भी दर्ज की गई लेकिन चौथे मंगलवार इसने फिर कमाई में तेजी दिखाई।

धुरंधर 2’ अब अपनी रिकॉर्ड बुक में एक और अचीवमेंट दर्ज करने वाली है।दरअसल इसका 27 दिनों का कुल कलेक्शन 1095.67 करोड़ हो गया है और 5 करौड़ और कमाते ही ये फिल्म 11 सौ करोड़ी बन जाएगी. इसी के साथ इस आंकड़े को पार करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म भी होगी। उम्मीद है कि चौथे बुधवार को यानी 28वें दिन धुरंधर 2 ये मील का पत्थर पार कर इतिहास रच देगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments