Wednesday, April 15, 2026

Google search engine
Homeपंजाबराज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने की...

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने की छापेमारी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के जालंधर स्थित घर पर ईडी ने छापेमारी की है. मित्तल को हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर आम आदमी पार्टी का राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।न्यूज एजेंसी ANI ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के कथित उल्लंघन को लेकर कार्यवाही की है।

आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद और उपनेता डॉ. अशोक कुमार मित्तल से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की है।पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘भाजपा द्वारा पंजाब चुनाव की तैयारी शुरू…आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल के घर और यूनिवर्सिटी में ED की रेड..typical मोदी स्टाइल.. हम वो पत्ते नहीं, जो शाख से टूट कर गिर जाएँगे, आंधियो को कह दो अपनी औकात में रहें.’

अशोक मित्तल पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक हैं. पंजाब का यह पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी है. शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी पहचान है. शिक्षाविद से राजनेता बने अशोक कुमार मित्तल ने 2022 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. अप्रैल 2022 में वह राज्यसभा के सांसद बने थे।

तब से वह रक्षा समिति, वित्त समिति और फरवरी 2026 में गठित समिति सहित कई संसदीय समितियों के मेंबर रहे हैं।उन्हें भारत-अमेरिका संसदीय मैत्री समूह का सदस्य भी बनाया गया था. पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद डीएमके सांसद कनिमोझी के नेतृत्व में रूस, लातविया, स्लोवेनिया, ग्रीस और स्पेन का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में भी वे शामिल थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments