अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ युद्ध खत्म होने की कगार पर है। यूएस राष्ट्रपति ने यह बात फॉक्स न्यूज के साथ इंटरव्यू के दौरान कही।बता दें कि अमेरिका ने होर्मुज समेत ईरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी कर दी है, जिसकी वजह से कोई भी जहाज वहां से गुजर नहीं पा रहा है।
इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्ध खत्म हो गया है। इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है कि… मुझे विषय बदलना पड़ा क्योंकि अगर मैं ऐसा नहीं करता तो अभी ईरान के पास परमाणु हथियार होते.’ट्रंप ने एंकर पर तंज कसते हुए कहा, ‘और अगर उनके पास परमाणु हथियार होते तो आप वहां सभी को ‘सर’ कहकर संबोधित कर रहे होते और आप ऐसा नहीं करना चाहते।’
जब उनसे सीधे तौर पर पूछा गया कि क्या युद्ध समाप्त हो गया है तो ट्रंप ने संकेत दिया कि यह अपने समापन के करीब है।उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह समाप्त होने के कगार पर है हां.’ ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैं इसे समाप्त होने के बहुत करीब मानता हूं.’उपराष्ट्रपति जेडी वैंस ने कहा है कि वाशिंगटन और तेहरान के बीच दो सप्ताह से चल रहा नाजुक युद्धविराम अभी भी कायम है,
जिसमें एक सप्ताह बचा हुआ है।हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि ईरान-अमेरिका के बीच गहरा अविश्वास मौजूद है, जिसे रातोंरात दूर नहीं किया जा सकता।उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने के लिए वार्ता अगले दो दिनों के भीतर पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है।


