मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईरान के शहर इस्फहान में जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाके मंगलवार (31 मार्च 2026) को किया गया। The Wall Street Journal की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में न्यूक्लियर ठिकाने को निशाना बनाया गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल किया गया, जो जमीन के अंदर बने ठिकानों को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल होते हैहमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें रात के समय हुए कई बड़े धमाके होते दिखाई दिए। वीडियो में तेज आग और आसमान में उठती लपटें साफ नजर आ रही थीं,
जिससे पूरे इलाके में भारी नुकसान का अंदेशा जताया जा रहा है. हालांकि उन्होंने वीडियो के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी. मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि यह वीडियो इसी हमले का हो सकता है, जिसमें इस्फहान के एक गोला-बारूद डिपो को निशाना बनाया गया।
इस्फहान करीब 23 लाख आबादी वाला बड़ा शहर है और यहां बद्र एयरबेस भी स्थित है, जो सैन्य रूप से काफी अहम माना जाता है।रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इस हमले के बाद कई छोटे-बड़े धमाके हुए. इन धमाकों की वजह से आग के बड़े गोले और तेज झटके पूरे इलाके में फैल गए, जिससे नुकसान का खतरा और बढ़ गया।
इस घटना के बाद मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को लेकर चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि अब यह जंग दूसरे महीने में पहुंच चुकी है. हालात को संभालने के लिए पाकिस्तान, मिस्र, सऊदी अरब और तुर्किए जैसे देशों ने बैठक कर शांति का रास्ता निकालने की कोशिश कर रहे है।


