Friday, April 24, 2026

Google search engine
Homeनेशनलराज्यसभा में कार्यकाल पूरा करने वाले सांसदों को पीएम मोदी ने दी...

राज्यसभा में कार्यकाल पूरा करने वाले सांसदों को पीएम मोदी ने दी विदाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा सांसदों के लिए फेयरवल स्पीच दी।राज्यसभा में जिन सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उन्हें लेकर धन्यवाद भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष के कई सांसदों की जमकर तारीफ की। कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और दिग्गज नेता शरद पवार का जिक्र कर उन्होंने कहा कि मैं उनके योगदान की सराहना करूंगा।

इतना लंबा कार्यकाल छोटा नहीं होता। उसी प्रकार से उप सभापति हरिवंश जी भी विदाई ले रहे है।राज्यसभा के चेयरमैन सीपी राधाकृष्णन ने चेयर से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और डिप्टी चेयरमैन हरिवंश समेत 25 राज्यों के 59 सदस्य कार्यकाल पूरा कर रहे है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कहां से शुरू करें, यह समझ नहीं आता।

विदाई के जिक्र से ही दिल भर आता है। राजनीति में रहने वाले लोग कभी रिटायर्ड भी नहीं होते, टायर्ड भी नहीं होते। हर आदमी संपूर्ण ज्ञानी नहीं होता। मुझे 54 साल के संसदीय जीवन के बाद भी सीखने की जरूरत पड़ती है। सदन में बहुत से खट्टे-मीठे अनुभव रहे है, जो लोग विदा ले रहे है, उनमें से बहुत से लोग फिर से सदन में आएंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments