पंजाब राज्य एससी कमिशन ने एसएसपी फरीदकोट से कुलदीप सिंह एवं अन्य बनाम पंजाब राज्य व अन्य मामले में अब तक की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट तलब की है। आयोग अनुसार जसवीर कौर, पंच बंसा सिंह, पंच अमरीक सिंह व अन्य के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने के मामले में अमनदीप कौर निवासी चंद भान जिला फरीदकोट की शिकायत मिली थी।
मामले की अगली सुनवाई की तिथि 25 मार्च को तय है। पुलिस से प्राप्त रिपोर्ट पर आयोग ने निर्देश दिया कि सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन स्पेशल लीव पटीशन को ध्यान में रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी रिपोर्ट और कानूनी कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट डीएसपी स्तर के अधिकारी से जांच कराकर 25 मार्च तक आयोग को भेजी जाए।


