सुप्रीम कोर्ट ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती पर पूरे देश में छुट्टी की मांग वाली याचिका खारिज कर दिया है। असल में, याचिका में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को पूरे देश में ‘ गजटेड हॉलिडे ‘ घोषित करने की मांग की गई थी। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने कहा कि भारत में पहले से ही बहुत ज़्यादा छुट्टियां है।
याचिकाकर्ता ‘ऑल इंडिया शिरोमणि सिंह सभा’ ने केंद्र और राज्यों के लिए छुट्टियों की एक जैसी पॉलिसी बनाने का निर्देश देने की भी मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।इस मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच कर रही थी। जस्टिस संदीप मेहता ने कहा, “मेरे चाचा कहते थे कि भारत छुट्टियों की पवित्र भूमि है। कृपया इस लिस्ट में और छुट्टियां न जोड़ें।”
याचिकाकर्ता की ओर से सीनियर वकील विकास सिंह ने कोर्ट को बताया कि इस बारे में कोई मौजूदा पॉलिसी नहीं है और तर्क दिया कि सरकार को जवाब देना चाहिए और एक पॉलिसी बनानी चाहिए। याचिका में मांग की गई थी कि गुरु गोबिंद सिंह की जयंती को पूरे देश में नेशनल हॉलिडे घोषित किया जाए। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों को पब्लिक हॉलिडे तय करने के लिए एक साफ पॉलिसी बनाने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी।
पिटीशनर की तरफ से सीनियर वकील विकास सिंह ने दलील दी कि इस बारे में कोई पक्की पॉलिसी नहीं है। विकास सिंह ने दलील दी, “हम कह रहे हैं कि कोई पॉलिसी नहीं है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए। पिटीशन पर नोटिस जारी किए गए हैं। अगर वे ऐसा करते हैं, तो उन्हें एक पॉलिसी लेकर आना चाहिए।” हालांकि, बेंच ने पिटीशन खारिज कर दी। उसने यह भी कहा कि वह इस मामले पर डिटेल में फैसला सुनाएगी।


