मिडिल ईस्ट जंग का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इजरायली हमलों में अब तक 2,000 से ज्यादा मौतें हुई है और LPG कैरियर जहाज शिवालिक कतर से गैस लेकर भारत पहुंच गया है।मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 17वां दिन है। ईरान ने इजरायल पर हमले और तेज कर दिए है।
यहां तक कि ईरान ने पहली बार सेज्जिल बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है, जिसे ‘डांसिंग मिसाइल’ भी कहते है। यह मिसाइल सॉलिड फ्यूल से चलती है, जिसकी रेंज 2,000 से 2,500 किलोमीटर तक है और हाई एल्टीट्यूड पर मैन्यूवर करके इजरायल के आयरन डोम जैसे डिफेंस को चकमा दे सकती है।
ईरान के IRGC ने इसे तेल अवीव और सेंट्रल इजरायल के मिलिट्री टारगेट्स पर दागा। कुछ मिसाइलें इंपैक्ट हुईं, जहां बिल्डिंग्स और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा, लेकिन बड़े पैमाने पर मौतों की अभी कन्फर्म रिपोर्ट नहीं आई। इजरायल की डिफेंस ने कई मिसाइल्स को रोका, लेकिन हमला बड़ा एस्केलेशन माना जा रहा है।


