गुरदासपुर में पुलिस मुकाबले में मारे गए रणजीत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है। जिसमें खुलासा हुआ है कि रणजीत सिंह की मौत गोली लगने के कारण हुई थी।इस घटना के बाद मृतक के परिवार की ओर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए गए थे।
परिवार का दावा था कि रणजीत सिंह की मौत पुलिस यातना के कारण हुई है। उन्होंने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी।हालांकि अब आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि नौजवान की मौत गोली लगने के कारण हुई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच और अन्य कानूनी प्रक्रिया जारी है।


