Saturday, July 18, 2026

Google search engine
Homeपंजाबकपूरथला में युवक ने लगाई फांसी लगाकर , दो दिन पहले थी...

कपूरथला में युवक ने लगाई फांसी लगाकर , दो दिन पहले थी शादी

कपूरथला के एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का विवाह दो दिन बाद होना था, जिससे उसके परिवार का खुशी भरा माहौल शोक में बदल गया। मृतक इकलौता पुत्र था और उसका विवाह जालंधर की एक ल़डकी से तय हुआ था।

परिवारिक सदस्यों ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम में फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक नहीं दिखा, तो परिवार ने उसकी तलाश की और कमरा खोला।कमरा खोलने के बाद वह बाथरूम में गए तो चीख-पुकार मच गई।

परिवार ने युवक को फांसी से नीचे उतारकर अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान करण कुमार महाजन (29) के रूप में हुई है, जो कि शिव कॉलोनी, कपूरथला का रहने वाला था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments